फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   44 lakhs will improve the face of the GIC of the British era

44 लाख रुपये से सुधरेगी जीआईसी की किस्मत

Mon, 01 Aug 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
44 lakhs will improve the face of the GIC of the British era
बदायूं। अंग्रेजी शासनकाल में बने राजकीय इंटर कॉलेज का जीर्णोद्धार काफी समय से प्रस्तावित था। हाल ही में कॉलेज के जीर्णोद्धार के लिए लोक निर्माण विभाग को चयनित करते हुए 44 लाख रुपये की धनराशि शासन ने स्वीकृत कर दी है। विभाग द्वारा कॉलेज में जीर्णोद्धार का काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण 1842 में हुआ था। हालांकि कॉलेज स्तर पर बिल्डिंग में थोड़ा बहुत काम कराया जाता रहा है। इसकी वजह से बिल्डिंग अभी काफी हद तक ठीक है, फिर भी बिल्डिंग पुरानी होने की वजह से कुछ कक्ष, हॉल आदि बारिश के दिनों में टपकते रहे हैं। साथ ही प्लास्टर भी छूटकर गिरता रहता है। ऐसे में कॉलेज की तरफ से इसके जीर्णोद्धार की मांग की गई थी। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम ने आकर कॉलेज का मुआयना किया। उन्होंने दो कक्ष, हॉल, प्रधानाचार्य कक्ष आदि की छत को तोड़कर दोबारा बनाने की बात कही। ऐसे में कॉलेज प्रशासन के द्वारा शासन को पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट भेजी गई। शासन से 44 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। साथ ही कार्यदायी संस्था के रुप में लोक निर्माण विभाग को काम दिया गया। इसके बाद में विभाग के द्वारा कॉलेज में काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

कुछ कक्ष का प्लास्टर छूटकर गिर रहा था। साथ ही बारिश होने पर पानी भी टपकता था। इससे अनहोनी की संभावना बनी हुई थी। ऐसे में स्कूल को सही कराने की मांग की थी। शासन से 44 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके बाद में लोक निर्माण विभाग द्वारा काम भी शुरू कर दिया गया है। - सीपी सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed