फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   43 children who were orphaned during the Corona period did not get the benefit of the scheme

कोरोना काल में अनाथ हुए 43 बच्चों को नहीं मिला योजना का लाभ

Sun, 05 Dec 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
43 children who were orphaned during the Corona period did not get the benefit of the scheme
बदायूं। कोरोना काल के दौरान जिले में कई बच्चे अनाथ हो गए थे। ऐसे बच्चों की पढ़ाई में मदद करने का जिम्मा प्रदेश सरकार ने लिया था। इसके तहत अभी तक जिले में 63 बच्चों को ही योजना लाभ मिला। जबकि 43 बच्चों को अब तक लाभ नहीं मिल सका है। टीम द्वारा अभी तक इन बच्चों की फाइल स्वीकृति नहीं हो सकी है। ऐसे में यह बच्चे योजना का लाभ पाने से अभी वंचित रहे गए हैं।
विज्ञापन

उप्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोरोना/ सामान्य) को संचालित किया जा रहा है। इसके तहत माता-पिता या दोनों में से किसी एक की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है। उनको राज्य सरकार द्वारा योजना के तहत चार हजार रुपये दिए जाने हैं। जिले में 63 बच्चे ऐसे मिले, जिनके माता-पिता या इनमें से एक की मृत्यु कोविड से हो गई है। ऐसे में जिला बाल संरक्षण विभाग की ओर से 63 बच्चों की फाइल स्वीकृति के बाद में इनको धनराशि दी गई है। हालांकि 23 बच्चों को दूसरी बार ये धनराशि दी गई है, जबकि 40 बच्चों को इसी माह पहली बार धनराशि दी गई है। वहीं 43 बच्चे ऐसे मिले हैं जिनके माता-पिता या किसी एक की मृत्यु (सामान्य कारण) से एक फरवरी 2020 के बाद में हुई है। उनको प्रदेश सरकार की ओर से 25 सौ रुपये माह दिए जाने हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से इन बच्चों की फाइल स्वीकृति के लिए कार्यालयों के घूम रही है। फाइल को अभी तक अनुमोदन नहीं मिल पाया है। ऐसे में ये बच्चे सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

शासन से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत कोरोना के कारण जिन बच्चों के माता-पिता या इनमें से एक की मृत्यु हुई है, ऐसे 63 बच्चे मिले हैं, उनको धनराशि दी जा चुकी है। वहीं कोरोना काल में किसी अन्य वजह से बच्चों के माता-पिता या इनमें एक की मौत हुई है। ऐसे में 43 बच्चे मिले हैं। इनको जल्द ही योजना का लाभ मिल जाएगा। - प्रीति कौशल, बाल संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed