फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   42 transformers facing overloading will be replaced

Budaun News: ओवरलोडिंग की मार झेल रहे 42 ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे

Thu, 18 May 2023 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
42 transformers facing overloading will be replaced
महिर्षी विद्या मंदिर स्कूल के पास लगा ट्रांसफार्मर। संवाद
पावर कॉरपोरेशन से मिली मंजूरी, दो स्थानों पर ज्यादा क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए गए
विज्ञापन

- विभाग के पास अभी ट्रांसफार्मरों की कमी, अधिकारियों ने जल्द नए ट्रांसफार्मर मिलने की उम्मीद जताई
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर में ओवरलोडिंग की मार झेल रहे 42 ट्रांसफार्मरों के स्थान पर ज्यादा क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मंजूरी पावर कॉरपोरेशन से मिल गई है। मंजूरी मिलने के साथ ही इस पर कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि विभाग के पास अभी ट्रांसफार्मरों की कमी चल रही है, लेकिन पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मर जल्द मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
शहर में लगे सभी ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। गर्मी का सीजन शुरू होते ही जब लोड बढ़ता है तो यह ट्रांसफार्मर आए दिन खराब होते रहते हैैं। ट्रांसफार्मर खराब होने पर उससे जुड़े इलाकों की विद्युत सप्लाई भी ठप हो जाती है। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। कई जगह हंगामे होते हैं तो कई बार लोग विद्युत व्यवस्था बिगड़ने पर सड़कों पर भी उतर आते हैं। ऐसे में इन ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने का दावा विभागीय अधिकारी गर्मी के सीजन में ही करते हैं, लेकिन गर्मियों के बाद इस ओर कोई कदम नहीं उठाया जाता।
विज्ञापन

इस बार रिवैंप योजना के तहत पावर कॉरपोरेशन को विद्युत उपकेंद्रों के अलावा कई कार्यों के लिए बजट मिला तो शहर में 42 ट्रांसफार्मरों के उच्चीकरण का प्रस्ताव पास किया गया। ट्रांसफार्मरों को लगाए जाने की मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने सर्वे कराया। इसके बाद अब ट्रांसफार्मर बदले जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महर्षि विद्या मंदिर के पास लगी मोबाइल ट्रॉली हटाकर ट्रांसफार्मर लगाया गया
नए ट्रांसफार्मरों को लगाए जाने की मंजूरी मिलने के बाद पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम शुरू कर दिया है। सबसे पहले महर्षि विद्या मंदिर के पास दो साल से लगी मोबाइल ट्रॉ़ली को हटवाया गया। यहां 100 केवीए की मोबाइल ट्रॉली लगी थी। अब वहां 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है।

आवास विकास कॉ़लोनी में 250 का हटाकर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा
आवास विकास कॉलोनी में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर काफी समय से ओवरलोड था। गर्मी के सीजन में यहां समस्या और बढ़ जाती थी। ओवरलोडिंग की वजह से आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक जाता था, जिससे वहां रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी तो पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी भी परेशान थे। अब वहां 250 केवीए का ट्रांसफार्मर हटाकर 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि अब गर्मी में आवास विकास के लोगों को दिक्कत नहीं होगी।

30 से 35 प्रतिशत एक माह में बढ़ा भार
गर्मी बढ़ते ही विद्युत उपकेंद्रों पर भार भी बढ़ गया है। पिछले महीने जहां विद्युत उपकेंद्रों पर 90 से 100 एंपियर लोड था, वह इस महीने बढ़कर 130 से 135 एंपियर हो गया है। इसके साथ ही बिजली की खपत जहां पिछले महीने तक 2.5 मिलियन यूनिट थी, वह अब बढ़कर तीन मिलियन यूनिट हो गई है। इस तरह से गर्मी बढ़ती रही तो अगले महीने तक लोड 40 से 45 एंपियर और बढ़ने की संभावनाएं बताई जा रही हैं।


शहर में सभी ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के स्थान पर ज्यादा क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मंजूरी मिली है। ट्रांसफार्मर बदले जाने का कार्य शुरू हो चुका है। दो स्थानों पर ज्यादा क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं। स्टोर में अभी ट्रांसफार्मरों की कमी चल रही है। जल्द ही ट्रांसफार्मर मिलने के बाद इस महीने शहर से ओवरलोडिंग की समस्या खत्म कर दी जाएगी।
- हरीश कुमार, अधिशासी अभियंता, पावर कॉरपोरेशन, प्रथम खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed