{"_id":"5c3a0c2cbdec22735a7935be","slug":"41547308076-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाआरती में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी चार निशुल्क बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाआरती में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी चार निशुल्क बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाआरती में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी चार मुफ्त बसें
बदायूं। मकर संक्राति के दिन कछला गंगाघाट पर वाराणसी की तर्ज पर होने वाली गंगा महाआरती की तैयारियां लगभग पूरी हो गईं हैं। महाआरती का शनिवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह की मौजूदगी में अभ्यास भी कराया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा को बदायूं से चार बसें निशुल्क चलेंगी।
कछला गंगा घाट पर 15 जनवरी की सांय साढ़े पांच बजे से गंगा महाआरती आयोजित की जाएगी। पहली बार डीएम के प्रयासों के चलते वाराणसी की तर्ज पर यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए प्रात: 10 बजे से दोपहर दो बजे तक खिचड़ी भोज कार्यक्रम भी चलेगा। कछला में गंगा का नजारा शाम को वाराणसी जैसा देखने को मिलेगा। डीएम ने शनिवार को पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। घाट पर महाआरती का अभ्यास डीएम के निर्देशन में हुआ। डीएम ने अधिकारियों को शेष व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। महाआरती के दिन श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए तीन बजे से पुलिस परेड ग्राउंड से निशुल्क चार बसें चलाई जाएंगी।