फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शेखूपुर रेलवे क्रासिंग पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन से टकराई बाइक

शेखूपुर रेलवे क्रासिंग पर बचा हादसा, ट्रेन से टकराई बाइक

Fri, 23 Nov 2018 08:15 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
शेखूपुर रेलवे क्रासिंग पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन से टकराई बाइक
शेखूपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बचा हादसा, ट्रेन से टकराई बाइक
विज्ञापन

बदायूं। शेखूपुर रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक व्यक्ति बंद रेलवे क्रॉसिंग पर बाइक निकालने की कोशिश कर रहा था,तभी ट्रेन आ गई और उसकी बाइक पटरी पर आ गई। इससे वह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उसका सवार बाल-बाल बच गया। इससे पहले क्रॉसिंग के दोनों ओर मौजूद लोग जोर से चिल्ला उठे, इस पर ट्रेन के चालक ने रफ्तार धीमी कर ली नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था। इस संबंध में आरपीएफ थाना पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
यह हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेखूपुर रेलवे क्रॉसिंग का है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे कासगंज से बरेली जाने वाली ट्रेन आ रही थी। इससे गेटमैन ने रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया था। उस समय ककोड़ा मेला आने-जाने वालों की वजह से भीड़ लग गई थी। दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी थी। उसी समय एक व्यक्ति एक महिला के साथ बाइक लेकर रेलवे क्रॉसिंग पहुंचा और बैरियर के नीचे से बाइक निकालने की कोशिश करने लगा। इस पर कुछ लोगों ने विरोध भी किया लेकिन सवार नहीं माना और बाइक निकाल कर दूसरी ओर ले जाने लगी। इसी दौरान ट्रेन आ गई और उसने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक ट्रेन के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई तो वहीं बाइक स्वामी उछल कर दूर जा गिरा। चालक ने ट्रेन को वहीं रोक लिया। उसके बाद बाइक को जैसे-तैसे ट्रेन के नीचे से निकाला गया। ट्रेन चालक बाइक को ट्रेन में लाद कर ले गया और उसे रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के हवाले कर दिया। इस दौरान बाइक स्वामी महिला के साथ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आरपीएफ थाना पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट 153 और 147 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरपीएफ ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक कब्जे में ले ली गई है और उसके नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गनीमत रही कि चालक ने रफ्तार हल्की कर ली थी। नहीं तो यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था। इस वजह से बाइक चालक पर धारा 153 के तहत कार्रवाई की गई है।
-हरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed