फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मेला ककोड़ा में तंबुओं का शहर बसाने की तैयारी शुरू

मेला ककोड़ा में तंबुओं का शहर बसाने की तैयारी शुरू

Tue, 06 Nov 2018 08:16 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
मेला ककोड़ा में तंबुओं का शहर बसाने की तैयारी शुरू
तंबुओं का शहर बसाने को मेला ककोड़ा में टेंट पहुंचना शुरू हो गए हैं। हिचकोले लेते हुए टेंट का पहला ट्रक यहां पहुंचा। दीपावली के बाद मेला तेजी से लगेगा। इधर, एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा, एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव ने मेला स्थल का जायजा लिया। जाम से निपटने के लिए दिशा -निर्देंश दिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत की ओर से लगने वाले मेला ककोड़ा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। किसी तरह की कमी न रहे इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार जायजा लिया जा रहा है। सीओ उझानी भूषण वर्मा ने हाईवे रोड से कासंगज की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए अलग मार्ग बनाने को कहा।
विज्ञापन

मेले में इस बार जाम से निजात दिलाने को कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। मेले में जाने को तीन मार्ग होंगे कासगंज की ओर से आने वालों का गत वर्ष वाला मार्ग रहेगा। बदायूं की ओर से जाने वालों को तीन मुख्य हाईवे से 100 मीटर उतर कर दायीं ओर जाना होगा। उझानी की ओर आने वालों को भी वैकल्पिक मार्ग जोरी नगला, धोबीनगला कादरबाड़ी से भी रहेगा, लेकिन कादरबाड़ी गांव में कीचड़ की वजह से जाना सुरक्षित नहीं होगा। मेन रोड भी मेले के अंदर का दो गुना चौड़ा किया गया है। इस दफा मेले के अंदर का क्षेत्रफल भी बढ़ाया गया है। पिछले वर्ष क्षेत्रफल कम होने की वजह से भीड़ का दबाव बना रहा, दुकानदारों को भी मुख्य बाजार से बाहर दुकानें लगानी पड़ीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ उझानी को है मेले की जानकारी
सीओ उझानी के कार्यकाल का यह दूसरा मेला है। लिहाजा,उन्हें मेले की धरातलीय स्थिति के बारे में पूरी जानकारी है। सीओ ने ही मेले में जाम वाले प्वाइंट को जिला पंचायत के अधिकारियों को ले जाकर रोड को चौड़ीकरण करने और मेले को डिवाईडेशन के हिसाब से रोड बनाने को कहा।

सुरक्षा के रहेंगे कड़े बंदोबस्त
एसपी सिटी ने बताया कि मेले में पुलिस बल आने से पूर्व सुरक्षा के लिए गारद भेजी जाएगी। डीएम कैंपस से मात्र 300 मीटर दूरी पर रहेगी बदायूं की सीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed