{"_id":"5b4623724f1c1b0b278b5d25","slug":"41531323250-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया सीएचसी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया सीएचसी में हंगामा
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
--लीड--
प्रसूता की मौत पर परिजनों
ने किया सीएचसी में हंगामा
पुलिस के समझाने पर हुआ मामला शांत
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज। बच्ची को जन्म देने के करीब डेढ़ घंटे बाद प्रसूता की मौत हो जाने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर हंगामा किया। आरोप था कि लापरवाही के चलते प्रसूता की मौत हुई है। इससे अस्पताल में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में परिजन घर चले गए।
क्षेत्र के गांव सिसइय्या किशन निवासी टीकाराम अपनी पत्नी मीनू (22) को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे लाए थे। 10.30 बजे मीनू ने बेटी को जन्म दिया। दोपहर करीब 12 बजे मीनू की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के हंगामे की वजह से अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का आरोप था कि प्रसव के बाद अस्पताल कर्मियों ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से मीनू की मौत हो गई। पूरी तरह से अस्पताल वालों की लापरवाही रही। परिजनों के हंगामे की सूचना अस्पताल कर्मियों ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस तुरंत ही अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे पीड़ित परिजनों से बात की। उन्हें समझाया। अस्पताल वालों से भी बात की। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत होकर घर चले गए।
वर्जन-
जिस समय मीनू को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया था। उस वक्त मीनू में खून की काफी कमी थी। उन्होंने खुद हालत नाजुक देख बाहर ले जाने की बात कही थी, लेकिन परिवार वाले नहीं माने। भर्ती करने के बाद उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया। अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
-डॉ.देवेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज