फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पॉलिथिन सप्लाई करने वाले आठ दुकानदारों को नोटिस जारी

पॉलिथिन सप्लाई करने वाले आठ दुकानदारों को नोटिस जारी

Fri, 06 Jul 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 06 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पॉलिथिन सप्लाई करने वाले आठ दुकानदारों को नोटिस जारी
- फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त नगर पालिकाओं और नगर पंचायत अध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में पॉलिथीन प्रयोग पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इसी के तहत नगर पालिका प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। पालिका प्रशासन ने शहर में पॉलिथीन सप्लाई करने वाले आठ दुकानदारों को नोटिस जारी कर पंद्रह जुलाई तक स्टाक खत्म करने को कहा है। पंद्रह जुलाई के बाद शहर में छापामारी अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान दुकान पर पॉलिथीन पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल से मांगा सहयोग
शहर में पंद्रह जुलाई के बाद से व्यापक रुप से पॉलिथीन विरोधी अभियान चलाया जाएगा। पालिका प्रशासन की ओर से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है। जिससे शहर से पॉलिथीन का दंश मिट सके।
विज्ञापन


कपड़ों के बैग देकर किया जाएगा जागरूक
दो माह पूर्व भी पालिका प्रशासन और बैंक ऑफ बड़ौदा ने संयुक्त रूप से शहर में पॉलिथीन विरोधी अभियान चलाया था, जिसके तहत शहरवासियों को कपड़े से तैयार किए गए थैले वितरित किए गए थे। इसी क्रम में अब पालिका प्रशासन ने दोबारा बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन से अभियान का हिस्सा बन शहरवासियों को कपड़े से तैयार थैले का वितरण करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed