फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two copies found on one roll no

रोल नंबर एक...उतर पुस्तिकाएं दो

Mon, 19 Mar 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Mon, 19 Mar 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
Two copies found on one roll no
राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे मूल्यांकन के दौरान इंटर हिंदी विषय में एक रोल नंबर की दो उत्तर पुस्तिकाएं निकलने का मामला प्रकाश में आया। संबंधित परीक्षक ने तुरंत ही केंद्र उपनियंत्रक, प्रधानाचार्य को जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने उत्तर पुस्तिकाओं को अलग निकाल लिया। डीआईओएस मुन्ने अली को भी पूरे मामले से अवगत कराया। प्रधानाचार्य के मुताबिक इस उत्तर पुस्तिका को संबंधित क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव को भेजा जा रहा है। इधर, तीनों केंद्रों पर आज तीसरे दिन भी परीक्षकों की काफी कमी रही। लिहाजा, मूल्यांकन कार्य गति नहीं पकड़ पाया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर तथा श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज और इस्लामियां इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र है। 17 मार्च से मूल्यांकन कार्य चल रहा है मगर अब भी तीनों केंद्रों पर परीक्षकों की बेहद कमी चल रही है। सोमवार को भी तीनों केंद्रों पर लगभग काफी संख्या में परीक्षक कम थे। हालांकि विभागीय अधिकारियों के निर्देशानुसार नए परीक्षक बनाकर कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

तीसरे दिन राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र पर निर्धारित समय से मूल्यांकन शुरू हुआ। परीक्षक प्रताप सिंह के सामने एक ही रोल नंबर की दो उत्तर पुस्तिकाएं सामने आईं तो वह चौक गए। हिंदी प्रथम पेपर की दो उत्तर पुस्तिकाएं होने पर तुरंत ही उन्होंने उपनियंत्रक और प्रधानाचार्य रनवीर सिंह को अवगत कराया। प्रधानाचार्य ने दोनों उत्तर पुस्तिकाओं को देखने के बाद उसकी जानकारी डीआईओएस मुन्ने अली को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस छात्र के एक ही रोल नंबर की दो उत्तर पुस्तिकाएं निकलीं हैं। उसे अलग रखा गया है। यह जांच का विषय है। इसलिए उस उत्तर पुस्तिका को जांच के लिए संबंधित क्षेत्र के सचिव को भेजा जा रहा है। दोनों ही उत्तर पुस्तिकाएं ‘अ’ हैं। -रनवीर सिंह, प्रधानाचार्य और उपनियंत्रक राजकीय इंटर कालेज


एक ही रोल नंबर की जो दो उत्तर पुस्तिकाएं जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर निकलीं हैं। उसे संबंधित क्षेत्रीय सचिव को भेजा जाएगा। वहीं उस पर निर्णय लेंगे। वहीं से तय होगा कि किस स्तर पर यह हुआ है। -मुन्ने अली, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed