फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   3.70 lakh population faced power crisis

Budaun News: 3.70 लाख आबादी ने झेला बिजली संकट

Sat, 01 Jun 2024 05:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 01 Jun 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
3.70 lakh population faced power crisis
बदायूं। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी जिले में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पटरी से उतरी रही। नवादा स्थित ट्रांसमिशन के उपकेंद्र में बृहस्पतिवार शाम आग के बाद देर रात 12 बजे आपूर्ति शुरू हुई। सुबह होते ही फिर से फॉल्ट का सिलसिला शुरू हो गया। ट्रिपिंग की वजह से भी परेशानी हुई। इससे करीब 3.70 लाख आबादी को बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

पनबड़िया क्षेत्र का ट्रांसफार्मर फुंकने से जोगीपुरा, रोडवेज, शिवपुरम, अस्पताल रोड आदि मोहल्लों में रहने वाली तीन हजार की आबादी पसीना बहाने को मजबूर रही। दोपहर करीब 12 बजे पनबडिया का ट्रांसफार्मर फुंका तो अस्पताल रोड और रोडवेज रोड के दुकानदार बेहाल हो गए रात में बिजली न आने से इनवर्टर एक घंटे मे ही जवाब दे गए।
विज्ञापन

इसके बाद दुकान में रुकना मुश्किल हो गया। करीब चार घंटे बाद कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर बदला तब कहीं जाकर बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। रहेडिया गांव में बृहस्पतिवार शाम चार बजे ट्रांसफार्मर के झंपर उड़ गए। गांव के 150 उपभोक्ता 24 घंटे से परेशानी झेल रहे हैं। अलापुर में भी बृहस्पतिवार रात लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा। कई अन्य जगह भी लोकल फॉल्ट के चलते घंटों बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
फोटो-10
रात 12 बजे तक सड़क पर घूमकर काटी रात
रात को डयूटी से घर पहुंचे तो बिजली नहीं थी। घर पर नहाने के बाद खाना खाया और 12 बजे तक सड़क पर टहलकर समय बिताया। - रामकिशोर गुप्ता, नई सराय
फोटो-09
गर्मी ने जीना किया मुहाल
बृहस्पतिवार को बिजली न आने से शाम को सात बजे ही इनवर्टर जवाब दे गया था। उसके बाद घर पहुंचे तो वहां बिजली नहीं। परिवार के साथ छत पर पहुंचे लेकिन वहां मच्छरों ने सोने नहीं दिया। - प्रदीप कुमार, मां ऑप्टीकल

बिजली चोरी के आरोप में तीन पर एफआईआर, चार का बढ़ाया भार
अलापुर। शुक्रवार सुबह छापेमारी के दौरान तीन घरों में चोरी की बिजली का इस्तेमाल होता पाया गया। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, चार उपभोक्ताओं का बिजली भर बढ़ाया गया है। बिजली निगम के उपखंड अधिकारी अमर सिंह, अवर अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि करीब करीब 50 घरों में जांच की गई। संवाद

वर्जन:
ट्रांसमिशन के बिजलीघर में आग लगने से व्यवस्था चरमरा गई थी। फिलहाल आपूर्ति सुचारु हो गई है। एक ट्रांसफार्मर फुंका था, उसे भी बदलवा दिया गया है। - संजीव कुमार, एक्सईएन प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed