फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   37 mm rain made the weather pleasant, brought relief from humidity

Budaun News: 37 मिमी बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस से मिली राहत

Mon, 12 Aug 2024 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
37 mm rain made the weather pleasant, brought relief from humidity
दहगवां में बारिश से हुआ जलभराव। संवाद
बदायूं। जिले में रविवार शाम को झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। रविवार को जिले में 37 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन



जिले में कई जगह शनिवार रात से ही बारिश हो रही है। शहर में रविवार दोपहर बाद बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। बारिश होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। बारिश होने से कांवड़ लेकर जा रहे लोगों को काफी दिक्कत हुई। पहले तो लोग चलते रहे, लेकिन बारिश तेज होने पर उन्होंने कांवड़ यात्रा रोक दी। वहीं देहात में वर्षा से किसानों के चेहरे खिल गए। इस समय धान और गन्ने की फसल को बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन






दहगवां में सड़काें पर भरा पानी
दहगवां। दोपहर हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तीन घंटे तक बारिश होने से कस्बे की सड़कें पानी में डूब गईं। हाल यह हो गया कि पानी के कारण लोगाें की बाइकें बंद हो जा रही थीं। लोगों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दहगवां में बारिश से हुआ जलभराव। संवाद

दहगवां में बारिश से हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed