फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fraudster withdraws Rs 37 lakh from woman bank account in Bareilly

फोन नंबर से कर दिया 'खेल': शातिर ने महिला के खाते से निकाले 37 लाख रुपये, जमीन बेचकर जमा की थी रकम

Thu, 10 Aug 2023 05:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 10 Aug 2023 05:48 PM IST
सार

आरोपी युवक ने महिला का बैंक में खाता खुलवाया था। इसी दौरान उसने बैंक खाते में अपना फोन नंबर डाल दिया। महिला ने जमीन बेचने के बाद सारी रकम इसी खाते में जमा कर दी थी। आरोपी ने सारे रुपये निकाल लिए। 

विज्ञापन
fraudster withdraws Rs 37 lakh from woman bank account in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बदायूं के उझानी निवासी महिला से 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। उसका कहना है कि उसने कुछ दिन पहले अपनी जमीन बेची थी। उससे पहले शहर में इंदिरा चौक के नजदीक बैंक में अपना खाता खुलवाया था। उसका खाता जिस व्यक्ति ने खुलवाया था। उसने अपना मोबाइल नंबर लिखवा दिया था। जमीन बिक्री की रकम उसके खाते में आई। आरोप है कि खाता खुलवाने वाले ने 37 लाख रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची उझानी कस्बे के मोहल्ला नझियाई निवासी सुदामा पत्नी देवकीनंदन ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी 37 लाख रुपये में जमीन बेची थी। उस दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चित्रांश नगर निवासी मनोज उनके घर पर आता जाता था। जमीन बेचने से पहले उसने ही हाथरस जिले के खरीदार से बात कराई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बहेड़ी सबसे कमाऊ थाना: यहां तैनाती के लिए चढ़ता है नजराना, सांसद वरुण गांधी की चिट्ठी से उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी ने खाते में खिलवाया अपना फोन नंबर 

उसने कहा था कि जमीन बेचने से पहले शहर में इंदिरा चौक के नजदीक यूनियन बैंक में अपना खाता खुलवाना पड़ेगा। जमीन की रकम उसी खाते में आएगी। इससे वह उन्हें लेकर बैंक आया और उनका खाता खुलवा दिया लेकिन उनके खाते में अपना मोबाइल नंबर लिखवा दिया। इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। 22 अक्तूबर 2022 को उनकी जमीन का बैनामा हुआ। 

तभी उनके खाते में 23 लाख रुपये आ गए। उन्होंने अपने खाते से एक रुपया भी नहीं निकाला था। कुछ दिन पहले उन्हें पता चला कि उनके खाते से मनोज ने सारे रुपये निकाल लिए हैं। वह बैंक पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी की। पता चला कि मनोज ने रुपये निकालकर अपने खाते में डाल लिए हैं। इस संबंध में महिला ने एसएसपी को तहरीर दी।

आरोपी ने महिला के देवर को किया अगवा

महिला सुदामा का आरोप है कि उनके देवर लोकी उर्फ मुन्ना बाबू मानसिक रूप से कमजोर हैं, जिस दिन उन्होंने अपनी जमीन बेची थी। उसी दिन देवर ने भी अपनी जमीन बेची थी। तब से न तो उनके देवर का पता चल रहा है और न ही यह पता है कि उनके खाते में रुपया आया था या नहीं। महिला ने आरोपी मनोज पर ही उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed