फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   34656 candidates will give police recruitment exam

Budaun News: 34656 परीक्षार्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा

Sat, 10 Feb 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
34656 candidates will give police recruitment exam
बदायूं। पुलिस भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होगी। दो दिन दो-दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 34656 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को लेकर शासन ने 17 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर जिला प्रशासन को सूची उपलब्ध करा दी है। परीक्षा नकलविहीन रहे, ऐसे में परीक्षा सीसी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस की परीक्षा 16 फरवरी को कराई जानी प्रस्तावित थी लेकिन बाद में शासन की तरफ से परीक्षा की तारीख में परिवर्तन करते हुए अब 17 और 18 फरवरी निर्धारित की गईं हैं। परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने 100 से अधिक केंद्रों की सूची शासन को भेजी थी। इसमें 17 स्कूलों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

शासन से सूची आने के बाद जिलास्तर पर इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि संबंधित कॉलेजों को परीक्षा को लेकर जानकारी दे दी गई है। शासन से जो भी अपडेट मिलता है, उनको बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो दिन चार पालियों में होगी परीक्षा
जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा 17 व 18 फरवरी को दो-दो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में 8664-8664 परीक्षार्थी पंजीकृत है। ऐसे में जिले में 34656 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जहां पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तो दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा नकलविहीन हो सके ऐसे में सीसी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। साथ ही परीक्षा अवधि की रिकॉर्डिंग भर्ती बोर्ड कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed