फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, वृद्घ महिला की मौत

निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, वृद्घ महिला की मौत

Mon, 26 Nov 2018 08:31 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, वृद्घ महिला की मौत
फोटो--16
विज्ञापन


निर्माणाधीन मकान का
लिंटर गिरा, वृद्धा मरी
राजगीर और मजदूरों के आई मामूली चोटें, परिवार के लोग बाल-बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुराई में रविवार शाम निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया, जिसमें दबकर एक वृद्धा महिला की मौत हो गई। जबकि राजगीर और मजदूरों के मामूली चोटें आईं। वह लिंटर के साथ नीचे आ गिरे थे। मोहल्ले के लोगों ने मलबा हटाकर महिला के शव को बाहर निकाला। बाद में पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

ग्राम गुराई निवासी जोगेंद्र सिंह पुत्र ब्रजपाल सिंह प्राइमरी स्कूल के पास अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। रविवार शाम बल्ली-फंटी लगाकर गैलरी के ऊपर लिंटर डाला जा रहा था। मजदूर उसी के ऊपर कार्य कर रहे थे। उसी वक्त उनके परिवार के लोग ककोड़ा मेला से लौटकर आए थे। उनकी 65 वर्षीय मां ओमवती सीधे लिंटर देखने के लिए नीचे आईं। उसी समय किसी तरह एक बल्ली हट गई, जिससे गैलरी के लिंटर का पूरा मलबा उनके ऊपर आ गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लिंटर के साथ ऊपर काम कर रहे राजगीर और मजदूर भी नीचे गिर गए। हालांकि उनके मामूली चोटें आईं लेकिन ओमवती मलबे में दब गईं। लिंटर गिरने के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए और मलबा हटाने को जुट गए। कुछ ही देर में उन्होंने वृद्ध महिला को निकाल लिया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इससे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना उझानी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सोमवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed