{"_id":"5b17d4b64f1c1ba66e8b67e8","slug":"31528288438-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एटीएम कार्ड की तरह काम करेंगे रूपे किसान क्रेडिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एटीएम कार्ड की तरह काम करेंगे रूपे किसान क्रेडिट कार्ड
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Wed, 06 Jun 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
atm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश हैं कि अभियान चलाकर गांव-गांव जाकर रूपे किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएं ताकि किसान देश में कही से भी एटीएम कार्ड की मदद से केसीसी का पैसा निकाल सकें। अब तक यह पैसा निकालने के लिए किसानों को बैंक के चक्कर काटने पड़ते थे। शासन की ओर से किसानों को कर्ज से राहत देने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत किसान अपनी जमीन पर बैंक से न्यूनतम ब्याज पर कर्ज लेते है। इसका उपयोग वे खाद, बीज, कीटनाशक, दवाएं, सिंचाई के साथ-साथ कृषि यंत्रों, टयूबवेल लगवाने आदि में करते है। शासन की मंशा है कि हर हाल में खरीफ सीजन से पहले ही किसानों के क्रेडिट कार्ड बनवा दिए जाए, ताकि उन्हें खरीफ की फसल बुवाई के लिए व्यापारियों के आगे हाथ न फैलाना पड़े। वहीं रूपे किसान क्रेडिट कार्ड का एटीएम जुलाई में एक्टिव हो जाएगा।
कार्ड बनवाने के लिए यह लाएं किसान
योजना के तहत गांव में शिविर लगाकर ऐसे किसानों के रूपे किसान क्रेडिट कार्ड बनवाए जाएंगे जिनके अब तक नहीं बन पाए हैं। साथ ही जिनका बना है, उनके रिन्युअल भी कराए जाएंगे। शिविर में किसानों को अपनी दो फोटो, खतौनी, आधार कार्ड, साथ आना अनिवार्य है। शिविर में क्षेत्र के बैंक अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इसके लिए सभी बैंक अधिकारियों को निदर्शित किया जा चुका है। सभी किसानों के रूपे किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे। किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
-दिनेश कुमार सिंह, डीएम