फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   3152 candidates reduced in UP board exam, six centers will be reduced.

Budaun News: यूपी बोर्ड परीक्षा में घट गए 3152 परीक्षार्थी, छह केंद्र कम बनेंगे

Sun, 26 Nov 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
3152 candidates reduced in UP board exam, six centers will be reduced.
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या 3152 कम होने की वजह से परीक्षा केंद्रों की संख्या भी छह कम कर दी गई है। संभावित परीक्षा केंद्रों के संबंध में विभाग ने आपत्तियां मांगी है। इनका निराकरण करने के बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर देगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासनिक स्तर कर तैयारियां की जा रही हैं। बोर्ड कार्यालय की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार 98 संभावित परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि पिछले साल परीक्षा केंद्रों की संख्या 104 थी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि यदि किसी को परीक्षा केंद्र पर कोई आपत्ति है, तो वह विभाग की मेल आईडी पर शिकायत कर सकता हैं। 27 नवंबर की शाम पांच बजे तक ही शिकायत ली जाएगी। इसके बाद किसी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटर में लगभग बराबर कम हुए परीक्षार्थी
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पिछली साल बोर्ड परीक्षा के लिए 104 केंद्र बनाए गए थे। पिछले वर्ष हाईस्कूल में 37978 और इंटरमीडिएट में 29340 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस बार हाईस्कूल में 36403 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 1575 कम हैं। इंटरमीडिएट में इस साल 27763 परीक्षार्थी पंजीकृत है, जो पिछली साल की तुलना में 1577 कम हैं। इस तरह इस बार कुल 3152 परीक्षार्थी कम हैं।


-पिछली बार 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार इनकी संख्या घटकर 98 रह गई है। केंद्रों को लेकर आपत्ति मांगी गई हैं। अगर कोई शिकायत आती है तो उसका निराकरण कराया जाएगा। - डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed