{"_id":"59b6ce9a4f1c1be47f8b62cf","slug":"31505152666-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर लगा जाम, दोपहर बाद प्रशासन ने खुलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर लगा जाम, दोपहर बाद प्रशासन ने खुलवाया
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सोमवार को यूपी के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के आगमन की वजह से सुबह से लेकर दोपहर तक शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। स्कूली बच्चों के साथ राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर में कार्यक्रम निपटने के बाद लोगों को जाम से निजात मिल सकी।
सुबह नौ बजे लावेला चौक, रोडवेज बस स्टैंड, पुलिस लाइंस, इंद्रा चौक चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था चौपट थी। मंत्री के कार्यक्रम के चलते सारा फोर्स इस्लामियां इंटर कॉलेज के पास लगाया गया था। असर ये पड़ा कि शहरवासी जाम में जूझने को मजबूर थे। ऐसे में यातायात पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सबसे ज्यादा समस्या स्कूलों की छुट्टी के समय देखने को मिली। जो अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से लेने गए थे वह आसपास की गलियों में घुसकर निकलते दिखे, लेकिन रिक्शा, टेंपो में बैठे बच्चे बेबस रहे। जाम में फंसे लोग चंद कदम की दूरी पर चौकी पर तैनात पुलिस वालों को कोस रहे थे। दोपहर दो बजे स्थिति पूरी तरह चरमरा गई, बाद में किसी तरह पुलिस ने जाम खुलवाया।