फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   31 bigha wheat crop turned to ashes

Budaun News: 31 बीघा गेहूं की फसल राख

Thu, 17 Apr 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
31 bigha wheat crop turned to ashes
दातागंज धीराबही गांव में आग से जली गे​​हूं की फसल।संवाद
दातागंज। खलिहान में इकट्ठा हुई और खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे करीब 31 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगी देख ग्रामीण ने एकत्र होकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव चुटमुरी और धीराबारी के मंगलवार को आग लगने से 15 बीघा खड़ी फसल और 16 बीघा गेहूं के ढेर जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। चुटमुरी गांव के होरीलाल और देशराज का 15 बीघा खेत गांव के प्रभात ने पेशगी पर ले रखा है। खेत में गेहूं की फसल रखी थी। कंबाइन मशीन न मिल पाने कारण वह फसल नहीं कटवा सके थे। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे खेत में अचानक आग लग गई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग की इन लपटों को देख चुटमुरी के अलावा आसपास के गांव के लोग आग बुझाने दौड़ पड़े। कई ट्रैक्टरों से आसपास के खेतों को जोतना शुरू कर दिया ताकि आग और खेतों तक न पहुंच सके। ट्यूबवेल और इंजन के द्वारा पानी की बौछार करके आग को बुझा लिया। सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी मौके पर आ गई थी, लेकिन आग एक घंटा पहले ही बुझा ली गई।
विज्ञापन

इधर, धीरावारी गांव में सुरेश और राजपाल ने अपने 16 बीघा गेहूं काटकर उनका ढेर लगा दिया था। बीती रात में करीब नौ बजे फसल के ढेर में अचानक आग लग गई। जिससे पूरा ढेर स्वाह हो गया। ढेर में करीब पचास क्विंटल गेहूं जल गया। यहां भी गांव वालों के प्रयास से आग बुझा ली गई। किसानों का इसमें भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने तहसील के अधिकारियों से मुआयना कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed