{"_id":"68d1b17ae6e2c1a41b01566e","slug":"30-villages-of-the-scheme-have-not-been-made-ideal-yet-badaun-news-c-123-1-sbly1001-147591-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: योजना के 30 गांव अब तक नहीं बनाए गए आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: योजना के 30 गांव अब तक नहीं बनाए गए आदर्श
विज्ञापन
बदायूं। आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित 30 गांवों में तीन साल बाद भी विकास कार्य पूरा नहीं हो सका है। इससे गांवों को अभी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था के अनुसार अक्तूबर माह तक सभी गांवों में काम पूरा कर दिया जाएगा।
वर्ष 2021-22 में आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले के 30 गांवों का चयन किया गया था। इस योजना का उद्देश्य इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास करना और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का 100 प्रतिशत लाभ पहुंचाना था। योजना के तहत यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड कार्यदायी संस्था को प्रत्येक गांव के लिए 20-20 लाख रुपये जारी किए गए थे।
योजना के तहत हर गांव के प्रमुख चौराहों पर सड़क, बिजली, जल, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास करना था। इसके अलावा, ग्रामीणों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की भी व्यवस्था थी, लेकिन अब तक इन 30 गांवों में पर्याप्त काम नहीं हो पाया है। योजना के चयन के तीन साल पूरे होने के बावजूद कई गांवों में सड़कें अधूरी हैं, लाइटें लगाई नहीं गई हैं और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं और योजना का उद्देश्य अधूरा रह गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
यह है गांव
-कुनार, इमलिया, ललेई, रजलामई, फकीराबाद, नाई पिंडरी, कुर्दनी, रामपुर टांडा, हयातनगर, डलवा सहीदा, कुठिया, सोवनपुर, फरीदापुर साहनी, सूरजपुर, नरऊ बुजुर्ग, त्रिलोकपुर, अलीपुर चाचीपुर, कनगावन गगउआ, छतुईया, दौलतपुर, मदनजुड़ी, टिकरी पुख्ता, मिर्जापुर अतिराज, अटेना पुख्ता, अलापुर पट्टी चंदीफाजिल, ईमादपुर, तखौरा, अहरौली, बरवारा, फतेह नगला।
-- -- -
वर्जन--
- अक्तूबर तक अंत तक सभी गांवों में शत-प्रतिशत काम पूरा कर दिया जाएगा। 12 से 13 गांव में 90 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है। बाकी में भी तेजी से काम चल रहा है।
-सीएस आर्य, अधिशासी अभियंता सिडको

वर्जन