फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   286 votes polled in District Planning Committee elections, four members elected

Budaun News: जिला योजना समिति के चुनाव में 286 वोट पड़े, चार सदस्य चुने गए

Mon, 26 Jun 2023 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
286 votes polled in District Planning Committee elections, four members elected
कलक्ट्रेट परिसर में जिला योजना समिति के चुनाव के बाद प्रमाण पत्र दिखातीं वार्ड सदस्य। संवाद
तीन आरक्षित सीटों पर हुआ चुनाव, दातागंज से खुशबू गुप्ता निर्विरोध चुनी गईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में रविवार को जिला योजना समिति का चुनाव हुआ। सुबह आठ बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक मतदान चला। इस दौरान 286 वार्ड सदस्यों ने वोट डाले। शाम को आए परिणाम के अनुसार चार सदस्य चुने गए। समर्थकों ने उनका फूलमाला पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया।
रविवार को जिले में बनाए गए चार मतदान स्थलों पर जिला योजना समिति के चुनाव को मतदान हुआ। पहले मतदान स्थल जिला बचत कार्यालय पर 75 मतदाताओं को मतदान करना था, तो वहीं दूसरे मतदान स्थल न्यायालय चकबंदी अधिकारी सदर में बनाया गया था। यहां 79 मतदाताओं को बुलाया गया था जबकि तीसरे मतदान स्थल बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पर 82 मतदाताओं को मतदान करना था।
विज्ञापन

चौथे मतदान स्थल अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) कार्यालय परिसर में 103 मतदाताओं को मतदान करना था। रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह तेज बरसात के चलते वार्ड सदस्य मतदाता कम निकले। बाद में अपराह्न तीन बजे तक चले मतदान के दौरान 339 में से केवल 286 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मतपत्रों की गणना की गई। अनुसूचित जाति वर्ग से वजीरगंज की कांति देवी, पिछड़ा वर्ग से शहर से अख्तरी बेगम, सामान्य वर्ग से मोहम्मद जैनुल आब्दीन खान सदस्य चुने गए तो वहीं दातागंज से खुशबू गुप्ता निर्विरोध सदस्य चुनी गईं । शाम को डीएम मनोज कुमार ने सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए।
-
इन सदस्यों ने कराया था नामांकन
अनुसूचित जाति वर्ग से लोटनपुरा के रवि, दातागंज से लोकेश रंजन और वजीरगंज से कांति देवी ने नामांकन कराया था तो वहीं पिछड़ा वर्ग से शहर निवासी अख्तरी बेगम, अरविंद कुमार, जया साहू, उसहैत से जैबुल निशा, दातागंज से शिवम मौर्य और बिल्सी से सूरज ने नामांकन कराया था। सामान्य सीट से ककराला के मोहम्मद जैनुल आब्दीन खान, बदायूं से मोहित सक्सेना और दातागंज से ज्ञानेंद्र कुमार ने नामांकन कराया था तो सामान्य महिला सीट से दातागंज से खुशबू गुप्ता ने नामांकन कराया था।

-
दूसरी बार चुनी गईं कांति देवी और अख्तरी बेगम
जिला योजना समिति में वजीरगंज से कांति देवी और बदायूं शहर से अख्तरी बेगम दूसरी बार सदस्य चुनी गईं हैं। दोनों वार्ड सदस्य पिछले चुनाव में भी जिला योजना समिति की सदस्य रहीं थीं। प्रमाण पत्र लेने के दौरान अख्तरी बेगम के साथ मुख्तियार अहमद, अली अल्वी, अनीस सिद्दीकी, यूनुस अल्वी, आसिफ अल्वी, जीशान फारूकी और मुशाहिद मंसूरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed