फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   283 people were examined and counselled at the camp.

Budaun News: शिविर में 283 लोगों की हुई जांच, दिया परामर्श

Fri, 19 Sep 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
283 people were examined and counselled at the camp.
राजकीय मेडिकल कॉलेज में दंतों की जांच करते डॉक्टर। स्रोत कॉलेज
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 283 लोगों की जांच हुई। इसमें स्त्री एवं प्रसूति विभाग में 25 मरीजों की एनीमिया जांच, प्रसव पूर्व देखभाल, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जांच की गई। सर्जरी विभाग में 25 महिलाओं की स्तन कैंसर की जांच, टीबी एवं चेस्ट विभाग में 26 रोगियों की जांच, मेडिसिन विभाग में 36 की उच्च रक्तचाप व आठ मधुमेह की जांच की गई। दंत विभाग में 16 की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, नेत्र विभाग में 71 की जांच की गई। ब्लड बैंक में 39 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और समाज की नींव है। आने वाले दिनों में भी महिलाओं और किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed