फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   27 rural roads will be renovated with Rs 3.89 crore.

Budaun News: 3.89 करोड़ से 27 ग्रामीण सड़कों का होगा नवीनीकरण

Fri, 13 Feb 2026 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
27 rural roads will be renovated with Rs 3.89 crore.
बदायूं। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों की जर्जर हालत अब जल्द सुधरने की उम्मीद है। क्षेत्र की 27 प्रमुख ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण के लिए शासन ने 3 करोड़ 89 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। धनराशि जारी होते ही लोक निर्माण विभाग ने सभी मार्गों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, ठेकेदार से अनुबंध होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बदायूं जिले के शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कें वर्षों से टूटी और उखड़ी पड़ी हैं। गड्ढों और खराब सतह के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। किसानों को फसल बाजार तक ले जाने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज पहुंचने तथा मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कतें आती थीं।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में हालात और अधिक खराब हो जाते थे। ग्रामीण लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने चयनित मार्गों के नवीनीकरण का निर्णय लिया है। स्वीकृत योजना के अंतर्गत गांव ककोड़ा से बरौलिया मार्ग, वाकरपुर से जलालपुर मार्ग, लेसी नगला से ललुआ नगला मार्ग, रेवा लखपुरा वाया कालका नगला मार्ग, अखटामई से मल्लामई मार्ग, कादरचौक से नूरपुर मार्ग, गंगापुर से सुंदरण मार्ग, सहेली से कमलू नगला मार्ग, बसोमा रेलवे क्रॉसिंग लिंक मार्ग, नसरुल्लापुर से धमेई मार्ग, ढाका स्कूल से बिलहरी मार्ग तथा आसपुर से फरीदपुर सहित अन्य संपर्क मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों के नवीनीकरण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच भी बेहतर होगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा, जिससे लंबे समय तक बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed