फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   27 bigha wheat crop burnt due to fire

Budaun News: आग लगने से 27 बीघा गेहूं की फसल जली

Sat, 04 May 2024 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
27 bigha wheat crop burnt due to fire
उसावां के ग्राम रावतपुर में खेत में लगी गेंहू की कटी फसल में आग। संवाद
बदायूं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग लगने से 27 बीघा गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड ने जरीफनगर के शाहनगर पटपरागंज में आग पर काबू पा लिया, लेकिन उसावां इलाके में फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

दहगवां। ब्लाॅक क्षेत्र के गांव शाहनगर पटपरागंज निवासी सतेंद्र के गेहूं के खेत में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। उस दौरान नजदीकी खेत में कुछ किसान काम कर रहे थे। उन्होंने आग लगती देखकर शोर मचाया, जिससे गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिससे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई, लेकिन उससे पहले ही किसान की 12 बीघा गेहूं की फसल जल गई। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई और अन्य खेतों को जलने से बचा लिया।
विज्ञापन

उसावां। शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी पान सिंह यादव के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे किसानों में खलबली मच गई। आग देखकर आसपास के खेत मालिक भी दौड़कर आ गए। सभी लोगों ने पेड़ों की टहनियां तोड़कर आग बुझाना शुरू कर दी। जब तक किसानों ने आग पर काबू पाया, तब तक 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके बाद खेत मालिक ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। बाद में उन्होंने लेखपाल को भी बताया। इससे लेखपाल सचिन शर्मा ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढकपुरा मीरापुर में दबंगों ने नहीं लगने दिया ट्रांसफॉर्मर
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ढकपुरा मीरापुर में कई दिन से एक ट्रांसफॉर्मर फुंका पड़ा है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की। कर्मचारी शुक्रवार को नया ट्रांसफॉर्मर लेकर गांव पहुंचे थे लेकिन कुछ दबंग लोगों ने ट्रांसफॉर्मर ही नहीं लगने दिया। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो आरोपी उनसे झगड़ा करने को उतारू हो गए। ग्रामीणों में प्रेमपाल, जगदीश आदि ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed