फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Solar lights will be installed in 26 villages of Badaun

Budaun News: सौर ऊर्जा से रोशन होंगे 26 गांव, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत लगेगी सोलर लाइट

Sat, 10 Feb 2024 02:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 10 Feb 2024 02:18 PM IST
सार

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले में पहले चरण में 26 गांव चयनित किए गए हैं, जहां धार्मिक स्थलों के साथ मुख्य तिराहे, चौराहे और सार्वजनिक स्थलों पर सोलर लाइट लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
Solar lights will be installed in 26 villages of Badaun
सोलर लाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले के 26 गांव सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। यहां मुख्य सड़कों के साथ सार्वजनिक स्थलों पर सोलर लाइट लगाई जाएंगी। प्रत्येक गांव में सोलर लाइटें लगाने के लिए 10-10 स्थान चिह्नित किए गए हैं। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत समूचे कार्य पर 52 लाख रुपये खर्च आएगा।

विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार सौर ऊर्जा पर विशेष जोर दे रही है। जिले में बिजली व्यवस्था का हाल किसी से छिपा नहीं हैं। गांव-देहात में स्थिति ज्यादा खराब है। गांवों में शेड्यूल बनाकर दिन तो कभी रात में बिजली आपूर्ति की जाती है। योजना के तहत जिले में पहले चरण में 26 गांव चयनित किए गए हैं, जहां धार्मिक स्थलों के साथ मुख्य तिराहे, चौराहे और सार्वजनिक स्थलों पर सोलर लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


पहले लगाई गईं सोलर लाइट हुई खराब
शहर समेत जिले भर में सांसद और विधायक निधि के अलावा अन्य योजनाओं के तहत प्रमुख स्थानों पर सोलर लाइट लगाई गईं थीं। इन पर मोटा बजट खर्च किया गया। फिलहाल शहर में ही ज्यादातर स्थानों पर सोलर लाइटें महीनों से खराब हैं। ऐसे में अब लगाई जा रही सोलर लाइट की हिफाजत करना भी विभाग की मुख्य ध्येय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रात में अंधेरे से मिलेगी निजात
शहर में 24 घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश है। वहीं देहात क्षेत्र में ट्रांसफार्मर एक से दो दिन में बदलने की बात विभाग कहता है, लेकिन जिले में हालात यह हैं कई-कई दिन तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलते जाते। ऐसी स्थिति में यह सोलर लाइट बेहद मददगार साबित होंगी। रात में आने-जाने में लोगों को दिक्कत नहीं होगी।

इन ब्लॉकों इन गांवों का किया चयन
ब्लॉक सालारपुर-चार, ब्लॉक अंबियापुर-चार, ब्लॉक जगत-आठ, ब्लॉक इस्लामनगर-दो, ब्लॉक उझानी-एक, ब्लॉक बिसौली-एक, ब्लॉक उसावां-तीन, ब्लॉक आसफपुर-एक, ब्लॉक सहसवान-एक, ब्लॉक अंबियापुर-एक

जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम ने बताया कि जल्द ही चयनित गांवों में अब रात के समय सड़कों पर अंधेरा नहीं रहेगा। सोलर ऊर्जा से गांव जगमग होंगे। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जल्द काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed