{"_id":"68e96b0e7e81afab3b077cff","slug":"23-km-road-will-be-widened-in-sahaswan-10-villages-will-benefit-badaun-news-c-123-1-sbly1001-148745-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सहसवान में 23 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण, 10 गांवों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सहसवान में 23 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण, 10 गांवों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
उघैती से खंडवा मार्ग। संवाद
बदायूं। सहसवान तहसील क्षेत्र में 10 गांवों को जोड़ने वाले करीब 23 किलोमीटर लंबे दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण और सुधार कार्य जल्द ही शुरू होगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उघैती से खंडुआ, गुरिठा, गोबरा होते हुए नाधा तक 13.25 किलोमीटर की सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। वहीं, सहसवान के नंदायल से मालपुर ततेरा तक 10.30 किलोमीटर का यह मार्ग कई जगह टूटा है। इसकी वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग ने पिछले दिनों शासन से इन सड़कों को बनवाने के लिए कार्य योजना बनाकर भेजा गया था। वहां से स्वीकृति मिल गई हैं।
ऐसे में दोनों मार्गों के सुधार से क्षेत्र के 10 गांवों के लोग मुख्य सड़कों से आसानी से जुड़ पाएंगे। उनका आवागमन समय कम होने के साथ-साथ सुरक्षित भी होगा। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि परियोजना के दौरान आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता मानकों का पालन किया जाएगा। मार्गों के सुधार कार्य में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, समय पर कार्य पूर्णता और पर्यावरणीय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन-
- शासन से प्रस्ताव पास होने के बाद में टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क मिल सकेगी। जिससे यातायात और भी सुगम होगा। - नरेश कुमार, एक्सईएन बदायूं