{"_id":"be6a87d2d009b52fedab04391f1d7e55","slug":"217-gram-panchayat-seeks-report-of-quorum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"217 ग्राम पंचायत में कोरम की मांगी रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
217 ग्राम पंचायत में कोरम की मांगी रिपोर्ट
बदायूं।
Updated Fri, 26 Feb 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतों के उपचुनाव हो जाने के बाद अब पता लग सकेगा कि कितनी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा हो चुका है। यही तय करेगा कि 217 ग्राम प्रधानों की शपथ का र्सात साफ हुआ कि नहीं। जिला पंचायतराज अधिकारी ने इस संबंध में विभाग को जानकारी देने के लिए सभी एडीओ पंचायत को पत्र लिखकर तीन दिन में स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है, ताकि प्रधानों को शपथ दिलाए जाने के लिए सूचनाएं शासन को भेजी जा सकें।
नवगठित 1038 ग्राम पंचायतों में अब तक 217 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनमें सदस्यों की संख्या पूरी नहीं हुई और इतनी कम संख्या रही कि ग्राम पंचायत का कोरम पूरा नहीं हुआ और इन प्रधानों को शपथ लायक स्थिति में नहीं पाया गया। जिले में अबतक 821 प्रधान की शपथ ग्रहण कर पाए हैं। पंचायत चुनाव में सदस्यों की पूर्ति नहीं हुई तो उपचुनाव के जरिए खाली सीटें भरने का प्रयास किया गया। अभी भी 27 ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त हैं। देखना यह है कि पदों के रिक्त रहते अपूर्ण कोरम वाली सभी ग्राम पंचायतों में कोरम पूरे होने लायक स्थिति है या नहीं। जिला पंचायतराज अधिकारी राजेश यादव ने इस संबंध में जिले के सभी ब्लाकों में तैनात एडीओ पंचायत को पत्र भेजकर तीन दिन के अंदर उपचुनाव में कोरम पूरा करने वाली ग्राम पंचायतों की जानकारी मांगी है। इसके बाद ही इन ग्रामों के प्रधानों को शपथ ग्रहण कराए जाने के लिए पंचायतीराज विभाग को सूचना भेजी जाएगी।