फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी निपुण होंगे परिषदीय विद्यालयों के बच्चे

पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी निपुण होंगे परिषदीय विद्यालयों के बच्चे

Wed, 20 Feb 2019 07:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Feb 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी निपुण होंगे परिषदीय विद्यालयों के बच्चे
बदायूं। अब परिषदीय स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी निपुण किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से विद्यालयों को बजट मुहैया कराया गया है। इसमें प्राथमिक स्कूलों के लिए पांच हजार और उच्च प्राथमिक स्कूलों को 10 हजार रुपये दिए गए हैं। ये धनराशि बीएसए कार्यालय के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय के एसएमसी (विद्यालय प्रबंध समिति) खाते में दी गई है। इस धनराशि से बच्चों के लिए खेल से संबंधित सामग्री खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। यही वजह है कि सरकार बच्चों की यूनिफार्म, स्कूल के फर्नीचर, विद्यालय में रंगाई पुताई पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। इसके बाद में सरकार की ओर से अब परिषदीय स्कूलों के बच्चों को खेल में निपुण बनाने का निर्णय किया गया है। इसके लिए शासन की ओर से सर्वशिक्षा अभियान के तहत पहली बार खेलकूद के लिए धनराशि की व्यवस्था की है। खेलकूद की सामग्री खरीदने के लिए प्रत्येक स्कूल में समिति बनाई जाएगी। इसमें प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, दो अभिभावक और व्यायाम शिक्षक रहेंगे। निर्देश दिए गए हैं कि जिन स्कूलों में खेल के मैदान नहीं हैं उन स्कूलों में इनडोर गेम की व्यवस्था करें।
विज्ञापन


ये होगी खेल सामग्री
इसमें प्रमुख रूप से प्लास्टिक और लकड़ी के बैट, क्रिकेट स्टंप, टेनिस बॉल, सॉफ्ट बॉल, प्लास्टिक बॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल समेत अन्य खेल सामग्रियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए योजना को लागू किया गया है। इसको लेकर सभी को निर्देशित किया है। विद्यालय स्तर पर इसकी खरीदारी की जा रही है।
- रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed