{"_id":"5bffd8d0bdec22417b50c81c","slug":"21543493840-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत
Updated Thu, 29 Nov 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--1, 2
सड़क हादसे में चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत
दिल्ली-बदायूं हाईवे पर चोई की पुलिया के पास हुआ हादसा, वाहन के इंतजार में खड़े थे दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान (बदायूं)। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर बुधवार रात एक वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चचेरे-तहेरे भाई थे। सहसवान आने के लिए चोई की पुलिया के नजदीक सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया, इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कांकसी निवासी अनोखेलाल सहसवान कोतवाली में होमगार्ड हैं। बुधवार शाम अचानक अनोखेलाल तबीयत खराब हो गई। इस पर परिवार वालों ने उन्हें प्राइवेट वाहन से इलाज को सहसवान भेज दिया। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अनोखेलाल का 25 वर्षीय बेटा विनीत कुमार और उसका चचेरा भाई 17 वर्षीय नीतू पुत्र नबाब सिंह सहसवान आने के लिए घर से निकले। दोनों भाई चोई की पुलिया के पास खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी समय किसी वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद उधर से गुजर रहे पुलिस कर्मियों ने दोनों लोगों को घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा। इस पर पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस चालक को सूचना देकर बुला लिया और उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर, जैसे ही दोनों लोगों के परिवार वालों को हादसे की जानकारी हुई कि उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए।
कोतवाली पुलिस ने गुरुवार दोपहर दोनों भाइयों के शवों के पोस्टमार्टम कराए। उसके बाद उन्हें परिवार वालों के हवाले कर दिया। विनीत कुमार दो भाइयों में बड़ा था। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी और बच्चों समेत परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं नीतू पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।