फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वरिष्ठ नागरिक हैं तो रेलवे स्टेशन पर रिर्जेवेशन कराने न जाएं

वरिष्ठ नागरिक हैं तो रेलवे स्टेशन पर रिर्जेवेशन कराने न जाएं

Mon, 03 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक हैं तो रेलवे स्टेशन पर रिर्जेवेशन कराने न जाएं
वरिष्ठ नागरिक हैं तो रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन कराने न जाएं
विज्ञापन

- हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराने आए थे दो बुजुर्ग, जनरल का टिकट बनाने पर अड़ा रहा रेल कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किस प्रकार मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रविवार को हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस में यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन कराने स्टेशन पहुंचे दो बुजुर्गों को निराश होकर लौटना पड़ा। वजह थी कि रिजर्वेशन खिड़की पर बैठे रेल कर्मी ने उनसे कहा कि जिस ट्रेन में रिजर्वेशन कराने की बात कह रहे हो उसमे सीटें उपलब्ध नहीं है। इस पर बुजुर्गों ने कहा कि हम इंटरनेट पर देख कर आए हैं वरिष्ठ नागरिक कोटे की करीब 60 सीटें खाली हैं। कई बार बुजुर्गों ने रिजर्वेशन करने की गुहार लगाई लेकिन रेलवे कर्मी ने उनकी एक न सुनी। अंत में बुजुर्गों को निराश होकर घर लौटना पड़ा।
बुजुर्गों ने बदायूं यूथ संगठन के जिलाध्यक्ष जिया अंसारी से जब इस संबंध में शिकायत की तो उन्होंने स्टेशन अधीक्षक पीसी प्रवीण से इस बाबत बात की। स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा हुआ है तो संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन


क्या बोले बुजुर्ग
फोटो - 02 बीडीएन 19
हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराने गए थे। इंटरनेट पर देखा तो वरिष्ट नागरिकों कोटे की 60 सीटें उपलब्ध थीं लेकिन रेलवे कर्मी ने टिकट बनाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश बाबू सक्सेना, यात्री

फोटो -02 बीडीएन 20
रेलवे प्रशासन पूरी तरह अपनी मनमानी पर उतारु है। वरिष्ठ नागरिकों की भी बात यहां नहीं सुनी जा रही है। एक माह बाद का रिजर्वेशन कराने पर भी टिकट नहीं बनाया गया।
-सुरेंद्र, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed