फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ...जानें चली जाएंगी तब जागेगा बिजली महकमा

...जानें चली जाएंगी तब जागेगा बिजली महकमा

Mon, 27 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
...जानें चली जाएंगी तब जागेगा बिजली महकमा
बदायूं। मानक को दर किनार कर शहर में डाली गई अंडरग्राउंड बिजली की लाइन से अक्सर हादसे हो रहे हैं। वहीं जिम्मेदार महकमा लोगों की समस्याएं दूर करने की बजाए हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। शहर के मोहल्ला लोची नगला में व्याप्त अनियमितताएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बुधवार को भूमिगत केबल में फाल्ट हो गया था जिससे सड़क पर करंट उतर गया था। इसकी चपेट में आने से से दो भैंस झुलस गईं थीं, वहीं कई लोग बाल-बाल बचे थे।
विज्ञापन

रविवार को लगातार हो रही बारिश के कारण मोहल्ले में सप्लाई दिए जाने वाले बाक्स में लगे तार में कुछ फाल्ट हो गया, जिस कारण सड़क पर भरे पानी में करंट उतर गया। इस दौरान सड़क से निकल रही एक भैंस करंट की चपेट में आ गई। वहीं कई लोगों को करंट का कंपन हुआ। लोगों ने विभागीय अधिकारियों को इस बाबत सूचित किया लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। लोगों ने सड़क पर ही विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी रितिक माहेश्वरी ने बताया कि बाक्स में लगे तार आपस में टकरा गए, जिससे जोर क स्पार्किंग हुई और सप्लाई बाधित हो गई। इस दौरान यहां सड़क पर भरे पानी के पास से गुजर रही एक भैंस तड़पकर गिर पड़ी। वहीं दो लोगों को हल्का सा कंपन महसूस हुआ। तभी तत्काल क्षेत्रीय उप खंड कार्यालय पर फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद लोगों ने सड़क पर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजा भुगत रहे शहरवासी
भूमिगत केबल मानक के अनुसार तीन फुट की गहराई में बिछाई जानी थी। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने खेल करते हुए एक फुट की गहराई में ही केबल डाल दी जिसकी सजा शहरवासियों को भुगतनी पड़ रही है।


रक्षाबंधन के कारण अधिकतर कर्मचारी अवकाश पर हैं। जिस कारण फोन रिसीव नही हुआ होगा। हालांकि संबंधित जेई को समस्या का निस्तारण करने के लिए आदेशित कर दिया गया है।
-मधुप श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed