{"_id":"5aad36524f1c1baf758b5fa7","slug":"21521301074-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना मंत्री से मिले सदर विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना मंत्री से मिले सदर विधायक
Updated Sat, 17 Mar 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-44
‘सारा गन्ना पेरने के बाद
ही बंद होंगी चीनी मिलें’
चार गांवों के सेंटर शेखूपुर से हटाकर यदु मिल से कराए
किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना मंत्री से मिले सदर विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
जिले में काफी समय से परेशान गन्ना किसानों के लिए राहत की खबर है। भाजपा के सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सूबे के गन्ना मंत्री और आयुक्त से लखनऊ में मुलाकात कर जिले के गन्ना किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक के अनुरोध पर गन्ना मंत्री ने आदेेश जारी किया है कि बदायूं के किसानों का पूरा गन्ना खरीदा जाएगा जब तक मिल बंद नहीं होंगी। विधायक के कहने पर क्षेत्र के चार गांवों के सेंटरों को शेखूपुर चीनी मिल से हटाकर यदु शुगर मिल को करने का भी आदेश किया है।
जिले में चीनी मिलों की मनमानी के कारण काफी संख्या में गन्ना किसान परेशान हैं। वजह है कि कई किसानों का गन्ना अब भी खेतों में खड़ा है और उन्हें पर्चियां तक नहीं मिल पा रहीं हैं। गन्ना नहीं उठने के कारण किसानों के सामने आर्थिक दिक्कत भी खड़ीं हो गईं हैं। परेशान किसानों ने पिछले दिनों क्षेत्रीय सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता से मुलाकात की थी। तब विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह लखनऊ जाकर मंत्री से आदेश कराएंगे।
विधायक श्री गुप्ता व जिला महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल ने लखनऊ पहुंचकर गन्ना मंत्री व गन्ना आयुक्त से मुलाकात की। विधायक ने गन्ना किसानों की समस्याएं रखीं। गन्ना मंत्री ने समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए उनकी समस्या का समाधान किया है। लखनऊ से लौटे विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि गन्ना मंत्री ने आदेश जारी किया है कि जिले की चीनी मिलें तब तक बंद नहीं होंगी जब तक प्रत्येक किसान का गन्ना मिल नहीं पहुंच जाता है। विधायक ने बताया कि गुराई, दहेमी, कठोली,नगला शर्की के सेंटरों को शेखुपुर चीनी मिल से हटाकर यदु शुगर मिल को करने का आदेश भी करा दिया है। श्री गुप्ता ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें विधायक बनाया है वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं।