फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   टीकाकरण के प्रति जागरुक करने को निकाली रैली

टीकाकरण के प्रति जागरुक करने को निकाली रैली

Tue, 10 Oct 2017 01:05 AM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Tue, 10 Oct 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
टीकाकरण के प्रति जागरुक करने को निकाली रैली
रैली - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार से शुरू किए गए सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत चिकित्साधीक्षक डॉ. निरंजन सिंह की अगुवाई में टीम ने बसोमा गांव पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय परिसर में गोष्ठी के दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. निरंजन सिंह ने कहा कि सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत वर्ष- 2018 तक 90 फीसदी बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। कहा- गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण करके उन्हें बीमारियों से बचाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों से भी सहयोग मांगा।
विज्ञापन

बाद में स्कूली बच्चों की रैली निकाली। चिकित्साधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। प्रधान ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर बीपीएम सोनम गुप्ता, रामपाल सिंह, रेहान, अयोध्या प्रसाद शर्मा, भावेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
239 महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
बिल्सी। प्रधानमंत्री मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 239 महिलाओं का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी को मुफ्त अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रेफरल स्लिप बांटी गई। साथ ही फल भी बांटे गए। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ.पवन कुमार, डॉ.नीरेश कुमार, डॉ.जयश्री शर्मा, डॉ.राजकुमारी जैन, अनिल कुमार मौजूद रहे।

---
सैदपुर में भी लगाए गए टीके
सैदपुर। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के अंतर्गत पहले दिन बूथों पर टीकाकरण के साथ पोषहार बांटा गया।
मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत प्राथामिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ बूथों पर एएनएम, सीएमसी और आंगनबाड़ी के सहयोग से टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही पोषहार बांटा गया। इस मौके पर तसव्वर खां, जीनत खांन, रानी बी, मेहताव जहां, दुर्गावती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed