{"_id":"59638c614f1c1b00708b47a9","slug":"21499696225-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने मांगे 700 होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने मांगे 700 होमगार्ड
Updated Mon, 10 Jul 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के लिए पुलिस ने होमगार्ड विभाग से 700 होमगार्ड जवान मांगे हैं। इसको लेकर पुलिस और होमगार्ड विभाग के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि, अब तक होमगार्ड जवान नहीं मिल सके हैं। होमगार्ड विभाग ने पुलिस महकमे को 700 जवान जल्द मुहैया कराने का भरोसा दिया है।
सावन के पहले सोमवार को एसएसपी चंद्र प्रकाश और एसपी सिटी कमल किशोर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नोडल अधिकारी कमल किशोर का कहना है कि व्यवस्थाएं पूरी तरह से फिट हैं। रूट डायवर्जन प्लान पहले ही लागू किया जा चुका है।
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा का नोडल अधिकारी एसपी सिटी कमल किशोर को बनाया गया है। जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान कई बार सड़क हादसों या फिर अन्य वजहों से बवाल भी हुआ है। इसको देखते हुए इस बार पुलिस-प्रशासन ने जिले में पुख्ता इंतजाम किए हैं। सप्ताह में शुक्रवार सुबह से सोमवार शाम तक चार दिन रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले को पांच जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। पांच एसडीएम, पांच सीओ 10 इंस्पेक्टर, 10 एसओ, 40 सब इंस्पेक्टर के साथ 200 कांस्टेबल और दो प्लाटून पीएसी की कांवड़ यात्रा में सुरक्षा में मद्देनजर तैनाती की गई है। इसमें महिला पुलिस भी शामिल है।
विज्ञापन
-------
सादे कपड़ों में कांवड़ियों के जत्थों पर रख रहे हैं नजर
बदायूं। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के जत्थों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके लिए तय किया गया है कि कांवड़ियों के जत्थों में सादे कपड़ों में पुलिस भी शामिल रहेगी। इसके साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई भी नजर बनाए रखेगी। अभिसूचना इकाई की ओर से पल-पल की रिपोर्ट एसएसपी को दी जाएगी, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत ही हालात पर काबू पाया जा सके।