{"_id":"595124904f1c1b8c3d8b475c","slug":"21498490000-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के ताले तोड़कर चार लाख के इंवर्टर-बैट्रा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के ताले तोड़कर चार लाख के इंवर्टर-बैट्रा चोरी
Updated Mon, 26 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
इस्लामनगर। चोरों ने रविवार रात बिल्सी स्टैंड के पास स्थित एक इंवर्टर की दुकान के ताले तोड़कर यहां से करीब चार लाख रुपये का माल साफ कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सूचना पर सीओ बिल्सी एके पांडेय ने मौका मुआयना कर जानकारी ली। पुलिस दुकान के बाहर लगे सीसी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।
इस्लामनगर में बिल्सी स्टैंड के पास सलीम की क्वालिटी ट्रेडर्स नाम से इंवर्टर की दुकान है। दुकान के पीछे ही उसका घर है। रविवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात में करीब एक बजे सलीम ने सीसी टीवी पर देखा कि कुछ लोग उसकी दुकान के बाहर लगीं लाइटों को तोड़ रहे हैं। पास में ही एक डीसीएम खड़ी है। सलीम निकल कर बाहर आया तो लोग डीसीएम से भाग गए। इसके बाद सलीम थाने पहुंचा। इसी दौरान मौका पाकर डीसीएम सवार चोर फिर से आए। चोरों ने यहां से माइक्रोसॉफ्ट के 10 इंवर्टर और 30 बैटरी साफ कर दीं। पूरा माल डीसीएम में भरकर ले गए। सलीम के मुताबिक करीब चार लाख रुपये का माल गया है। पुलिस ने सलीम की तहरीर पर मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-------
जाग होने पर फायरिंग करते हुए भागे चोर
बगरैन। वजीरगंज थाने के गांव पेंपल में चोरों ने रविवार रात गांव के महीपाल की भैंस चोरी कर ली। आहट होने पर महीपाल जाग गया। उसने भैंस को चोरों ने छुड़ा लिया। इसके बाद गांव में भी जाग हो गई। खुद को घिरता हुआ देखकर चोर यहां से फायरिंग करते हुए भाग गए। दो दिन पहले नरेशपाल की भैंस भी चोरी हो चुकी है।