फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे रहने चाहिए ऑन

सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे रहने चाहिए ऑन

Sat, 18 May 2019 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे रहने चाहिए ऑन
बदायूं। मंडलायुक्त और डीआईजी ने मंडी समिति पहुंचकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, मतगणना कक्ष, बैरिकेडिंग और रोशनी आदि व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में नियमित फॉगिंग कराई जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे ऑन रहने चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद, डीआईजी राजेश कुमार पांडेय, डीईओ दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने मंडी परिसर पहुंचकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही मतगणना की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम के आसपास घूम कर बैरीकेडिंग और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्थाओं को देखा। मंडलायुक्त ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों का व्यू स्क्रीन पर स्पष्ट दिखाई देता रहे। मंडी परिसर में प्रतिदिन मच्छर भगाने की दवा का छिड़काव नियमित कराया जाए। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के एजेंट् स्टाफ के आने/जाने के रास्ते की जानकारी ली। साथ ही डाटा मैनेजमेंट सेंटर का भी निरीक्षण किया। मंडलायुक्त को यहां गार्ड ऑफ आनर भी दिया। इस अवसर पर सीडीओ निशा अनंत, एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन राम निवास शर्मा, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed