फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शहादत दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि

शहादत दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि

Wed, 27 Feb 2019 08:30 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 27 Feb 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
शहादत दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि
बदायूं। अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई, साथ ही उनके पदचिह्नों पर चलते हुए देश के प्रति सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को नव क्रांतिदल छात्र संगठन के कार्यकर्ता शहीद पार्क पर एकत्र हुए तथा चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि अपने नाम के अनुरूप चंद्रशेखर आजाद जीवन पर्यंत आजाद रहे तथा कभी अंग्रेजों की पकड़ में नहीं आए। एक गद्दार की सूचना पर उन्हें अंग्रेजों ने पार्क में घेर लिया, लेकिन अंग्रेजों की गोलियों से मरने से बेहतर उन्होंने खुद की गोली से मर जाना बेहतर समझा। इस मौके पर योगेश यादव, अनिल यादव, अकरम चौधरी, विवेक यादव, महासचिव अतुल प्रताप सिंह, शब्बीर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर युवा संकल्प सेवा समिति द्वारा कार्यालय पर चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी में पुनीत कश्यप, योगेंद्र सागर, निखिल गुप्ता, विशाल वैश्य, राजेंद्र शाक्य, केंद्रभान सिंह, देव गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। गांव गुधनी में आर्य समाज सत्संग भवन पर चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने यज्ञ किया। इस मौके पर आचार्य संजीव रूप, साहब सिंह, अगरपाल सिंह, संजय सिंह, विशेष कुमार, सुखबीर सिंह, दुर्वेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed