फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   समाज में यश प्राप्त करने को मर्यादित आचरण करे इंसान

समाज में यश प्राप्त करने को मर्यादित आचरण करे इंसान

Thu, 31 Jan 2019 06:14 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 31 Jan 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
समाज में यश प्राप्त करने को मर्यादित आचरण करे इंसान
उझानी (बदायूं)। मेरे राम सेवा समिति की ओर से बाबूराम धर्मशाला में चल रही रामकथा का नवें दिन गुरुवार को समापन हो गया। कथावाचक रवि जी समदर्शी महाराज ने अंतिम दिन श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि मर्यादित आचरण से ही समाज में यश प्राप्त होता है।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि भगवान राम के जीवन से नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों की प्रखर ऊर्जा मिलती है। आत्मिक सुखानुभूति और आदर्श जीवन जीने का संदेश मिलता है। कथा तन और मन को पवित्र कर जीवन शैली और आत्मा को नया रूप देती है। उन्होंने राम के राज्याभिषेक का भी वर्णन किया। कहा कि राम ने वनवास के बाद जब अयोध्या में कदम रखा तो प्रजा खुशी से झूम उठी थी। बोले- हनुमान जी की सेवा और समर्पण से समाज को सीख लेनी चाहिए। समापन पर शक्ति कलश के पूजन के बाद कथावाचक को अंगवस्त्र भेंट किए गए। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने प्रसाद वितरण कराया। पदाधिकारियों ने बाहर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित भी किया। पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव, मुकेश राठी, धनसुख अग्रवाल, हिमांशु कृष्ण, संदीप अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed