फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, बेटी घायल

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, बेटी घायल

Sat, 23 Jun 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, बेटी घायल
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, बेटी घायल
विज्ञापन

भाई के साथ ससुराल लौट रही थी महिला, कलान क्षेत्र में हुआ हादसा
फोटो: 34
अमर उजाला ब्यूरो
उसावां (बदायूं)। भाई के साथ बाइक से ससुराल लौट रही महिला की कलान क्षेत्र में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। उसे शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला 30 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी सुनील उसावां कस्बे के वार्ड नंबर 11 निवासी थी। वह दो दिन पहले अपने मायका शाहजहांपुर जिले में सिधौली थाना के ग्राम दौलतियापुर गई थी। शनिवार दोपहर लक्ष्मी अपने भाई शेखरपाल के साथ बाइक से घर लौट रही थी। साथ में उसकी 11 वर्षीय बेटी स्वाति भी थी। रास्ते में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कलान क्षेत्र के ग्राम नौगांव मुबारकपुर के पास शेखरपाल बाइक खड़ी करके कुछ खरीदने दुकान पर चला गया। तभी मिर्जापुर की ओर से आए ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। जिससे बाइक के पास खड़ी लक्ष्मी की मौत हो गई और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची कलान थाना पुलिस ने घायल स्वाति को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने महिला के परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed