फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   200 shops were demolished with bulldozer in Dataganj Budaun

Budaun News: दातागंज में पहले दिन 50 दुकानें जमींदोज, आज भी चलेगा बुलडोजर, 200 और गिराई जाएंगी

Tue, 10 Oct 2023 06:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 06:13 AM IST
सार

एक सप्ताह पूर्व मिले अल्टीमेटम के बाद सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें पहले ही खाली कर ली थीं। इसलिए अभियान के दौरान टीम को दिक्कत नहीं आई। शाहजहांपुर रोड चौड़ीकरण के लिए करीब 250 दुकानों को हटाया जाएगा। 

विज्ञापन
200 shops were demolished with bulldozer in Dataganj Budaun
बुलडोजर से दुकानों को किया गया ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज में अरेला मोहल्ले की अवैध दुकानों पर तहसील प्रशासन ने सोमवार को बुलडोजर चलवा दिया। पहले दिन बगैर विरोध के करीब 50 दुकानें जमींदोज कर दी गईं। इनमें दो धर्मस्थलों की नौ दुकानें भी शामिल हैं। अवैध निर्माण तोड़ने में दो और मलबा उठाने के लिए एक जेसीबी लगाई गई थी। मंगलवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी। अभी 200 दुकानें और गिराई जानी हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब नौ बजे एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह और सीओ कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू हुई। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह भी कोतवाली से पुलिस बल लेकर पहुंच गए। पीएसी के कुछ जवानों को भी मौके पर बुला लिया गया था। नगर पालिका प्रशासन से तीन जेसीबी मंगवाकर कार्रवाई शुरू दी गई। 
विज्ञापन


दुकानदारों ने खाली कर ली थीं दुकानें 
हालांकि, एक सप्ताह पूर्व मिले अल्टीमेटम के बाद सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें पहले ही खाली कर ली थीं। इसलिए अभियान के दौरान टीम को दिक्कत नहीं आई। कुछ दुकानदार अंतिम समय तक दुकानें बचाने के लिए अधिकारियों और स्थानीय नेताओं से गुहार लगाते रहे लेकिन उनकी मेहनत काम नहीं आई। कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यापारी और कस्बे के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन किसी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना था कि पूरा अतिक्रमण टूटने के बाद शाहजहांपुर रोड काफी चौड़ी हो जाएगी। लोगों को जाम से भी राहत मिलेगी। आवागमन भी बढ़ जाएगा। अभियान के दौरान मस्जिद की चार दुकानें और देवी मंदिर की पांच दुकानें भी गिरा दी गईं। तहसील प्रशासन के अनुसार जब तक चिह्नित दुकानें ढहाई नहीं जाती तब तक यह अभियान चलता रहेगा।

पिलर गिरने से बिजली का खंभा झुका, हादसा बचा 
सोमवार को कार्रवाई के दौरान एक दुकान का पिलर बिजली के खंभे पर जा गिरा, जिससे खंभा झुक गया। बताते हैं कि अभियान शुरू करने से पहले ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। अभियान के खत्म होने के बाद खंभा भी ठीक करा दिया जाएगा।

एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे के अरेला मोहल्ले में कार्रवाई पूरी होने के बाद सड़क भी ठीक करा दी जाएगी। इससे कस्बे के लोगों को ही फायदा होगा। दुकानदारों को भले ही अभी नुकसान दिखाई दे रहा है लेकिन आगे चलकर उन्हें इसका लाभ दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed