फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   20 people's licenses and vehicle permits canceled

Budaun News: 20 लोगों के लाइसेंस व गाड़ियों के परमिट निरस्त

Thu, 24 Jul 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
20 people's licenses and vehicle permits canceled
एआरटीओ कार्यालय। संवाद
बदायूं। जिले में पांच से अधिक बार 20 लोगों के चालान कटे। इसलिए इनकी गाड़ी का परमिट और लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। चालान के बाद जुर्माने की राशि जमा न करने की वजह से इन लोगों पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले 10 लोगों के लाइसेंस निरस्त किए गए थे।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार अगर कोई पांच बार गलती दोहराता और नियमों की अनदेखी करते हुए वाहन चलाता है तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाता है। जिले में जनवरी से जून तक 20 लोग के पांच बार चालान काट गए। चालान के बाद जुर्माने की धनराशि भी इन लोगों ने जमा नहीं की। ऐसे लोगों के लाइसेंस के साथ ही वाहनों के परमिट व पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं। इसमें दो कार, दो लोडर और 16 बाइक सवार हैं।
विज्ञापन



कोट
- नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की गई है। जिले में 20 ऐसे लोग हैं जिनके बार-बार चालान हुए हैं। ऐसे लोगों के वाहन पंजीकरण, परमिट व लाइसेंस निरस्त कर दिए गए है। यह कार्रवाई आगे भी की जाती रहेगी। -रामवचन गुप्ता, एआरटीओ प्रशास
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed