{"_id":"6824f594e805a77c3705bb98","slug":"20-dalit-villages-will-be-transformed-four-crore-rupees-will-be-spent-badaun-news-c-123-1-akb1003-139374-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 20 दलित गांवों का होगा कायाकल्प, खर्च होंगे चार करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 20 दलित गांवों का होगा कायाकल्प, खर्च होंगे चार करोड़ रुपये
विज्ञापन
बदायूं। जिले के 20 दलित बाहुल्य गांव का चयन पीएम आदर्श ग्राम योजना के लिए हुआ है। इन गांवों में चार करोड़ की लागत से विकास कार्य होंगे। समाज कल्याण विभाग की ओर से विकास कार्य कराने के लिए सर्वे रिपोर्ट भेज दी गई है। बजट आते ही काम शुरू कराया जाएगा।
पीएम आदर्श ग्राम योजना से जिले के 34 अनुसूचित जाति बाहुल्य राजस्व गांवों में विकास कार्य होने हैं। इन गांवों में सड़क, पानी, बिजली, शौचालय आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों का विकास हो सकेगा। अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के सहायक प्रबंधक संतोष दिवाकर ने बताया कि योजना के तहत 50 फीसदी से अधिक दलित आबादी वाले गांवों का एकीकृत विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के चयनित हुए गांवों में गरीबी उन्मूलन व शिक्षा की दिशा में कार्य होगा। चयनित हुए प्रत्येक गांव पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि बजट की मांग को लेकर शासन में फाइल भेजी गई है।
--
इन गांवों में होंगे विकास कार्य
जरावन, हरपालपुर, मिर्जापुर, जजपुरा, मुगर्रा जरासी, सखामई, दंडाह, कोड़ा गुजर, टिकाई खाम, मैरी बजर मैरी, अटसेना, बिजौरी, दौलतपुर, हरनाथपुर मुस्तखर्ज, कौर, मल्लामई, नैनामई, निजामपुर मजरा मिडोली, पहाड़पुर, सहसपुर।