{"_id":"5c73e5f5bdec2273ed39c6fe","slug":"191551099381-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछली सूची के भरोसे न रहें मतदाता: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछली सूची के भरोसे न रहें मतदाता: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डीईओ/ डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कर लें। इस भरोसे में न रहें कि पिछले चुनाव में हमने वोट डाला था, तो हमारा लिस्ट में नाम तो होगा ही। ऐसा नहीं है। जो अब नई लिस्ट आई है, उसमें बहुत से लोगों के नाम नहीं हैं।
सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने ब्लूमिंगडेल स्कूल और द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लगी चुनाव पाठशाला में बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि वे अपने परिवार, पड़ोसियों को मतदाता सूची में नाम देखने के लिए प्रेरित करें। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर एंड्राइड मोबाइल, लोकवाणी केंद्र, बीएलओ, तहसील में तहसीलदार के पास जाकर नाम देख सकते हैं। डीईओ ने कहा कि कक्षा-6 से लेकर ऊपर वाले सभी बच्चे मतदाता जागरूकता के संबंध में स्लोगन और पेंटिंग बनाएं। इन्हें बनाते समय घर के सभी सदस्यों को शामिल कर हस्ताक्षर अवश्य कराएं। प्रत्येक विद्यालय के पांच-पांच सर्वश्रेष्ठ बच्चों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। सभी लोग यह ध्यान रखें कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए शतप्रतिशत मतदान करें। इससे पूर्व रविवार को कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
----
वोट जुड़वाने के लिए ये परिपत्र हैं जरूरी
-मतदाता सूची से छूटे हुए लोग बीएलओ के पास दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड की फोटो कॉपी या आधार कार्ड की फोटो कॉपी, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फोटो कॉपी लेकर अवश्य जाएं। कोई पहचान पत्र न होने पर घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फोटो कॉपी व हस्ताक्षर आवश्यक हैं।