फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जेल अधिकारी बोले, मान गया बंदी, खा लिया खाना

जेल अधिकारी बोले, मान गया बंदी, खा लिया खाना

Wed, 09 Jan 2019 06:13 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 09 Jan 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
जेल अधिकारी बोले, मान गया बंदी, खा लिया खाना
जेल अधिकारी बोले, मान
विज्ञापन

गया बंदी, खा लिया खाना
बदायूं। जिला कारागार में भूख हड़ताल पर बैठे बंदी को जेल प्रशासन ने मना लिया है। अब तक वह जूस आदि ले रहा था। जेल प्रशासन ने बुधवार सुबह उसे खाना खिलाया और उसकी भूख हड़ताल खत्म कराई। उसकी जायज मांगें पूरी करने का वादा करते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।

दो दिन पहले जिला कारागार के करीब 25-30 बंदी बैरक बदलने से नाराज होकर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि जेल के अंदर एक अखबार आठ रुपये का मिलता है, भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है और जेल के अस्पताल में दवाई नहीं मिल रही है। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। उसके बाद बंदियों को मनाने का कार्य शुरू कर दिया। दूसरे दिन उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया और बैरक नहीं बदलने को कहा गया। इस पर सभी बंदी मान गए लेकिन एक बंदी भूख हड़ताल पर फिर भी बैठा रहा। उसे मनाने के लिए परिवार वाले भी बुलाए गए थे। परिवार वालों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया था। बुधवार सुबह जेल अधिकारियों ने उसके पास जाकर जायज मांगें पूरी करने का वादा किया। जो जेल प्रशासन के हाथ में नहीं होगा, उसे पूरा करना मुश्किल है। उसकी मांगों को एक पत्र के माध्यम से उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। उसके बाद जेलर ने खाना खिलाकर बंदी की भूख हड़ताल खत्म कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed