{"_id":"5c0a8e10bdec221c9029c292","slug":"191544195600-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा श्रीराम भक्तों के साथ है: डॉ. चंद्रमोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा श्रीराम भक्तों के साथ है: डॉ. चंद्रमोहन
Updated Fri, 07 Dec 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों से विपक्ष बौखला गया है। विपक्ष पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। भाजपा सरकार हर स्तर पर विकास कार्य कर रही है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला और सौभाग्य योजनाएं चल रही हैं। जनता को जोड़ने के लिए पहले कमल संदेश बाइक रैली निकाली गई, फिर पदयात्राएं निकलीं। इसके बाद घर-घर दिया जलाने का काम किया जाएगा।
शुक्रवार सुबह बदायूं पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने पहले पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत की। आयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के सवाल पर डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा पूरी तरह रामभक्तों के साथ है। विपक्षी पार्टियां श्रीराम मंदिर नहीं चाहती है। राहुल, अखिलेश और मायावती में कोई अयोध्या नहीं गया। मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन था उस पर रोजाना सुनवाई होने को थी मगर बाद में सुनवाई टल गई। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को प्रयासरत है।
बदायूं सपा का गढ़ माना जाता है। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने जिले में कई विकास कार्य कराए। इस सवाल पर डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि बदायूं से धर्मेंद्र यादव का केवल सांसद का रिश्ता है। उन्होंने जो भी कार्य किए, एक जाति और वर्ग विशेष के लिए किए। भाजपा सबका साथ सबका विकास पर कार्य कर रही है। इसी के तहत योजनाएं चलाई जा रही हैं। एक सवाल के जवाब में डॉ. चंदमोहन ने बुलंदशहर की घटना को एक साजिश करार दिया। कहा कि भाजपा सरकार की छवि खराब करने को कहीं न कहीं गोमांस फेंक दिया जाता है। अगर पुलिस सक्रिय नहीं होती तो बड़ा उपद्रव हो सकता था। इसकी जांच को टीमें लगा दी गई हैं। जो भी होगा, जांच में साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा 2019 के चुनाव की तैयारी में जुटी है। इसी के तहत मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक करने आए थे। मोदी सरकार की उपलब्धियां इतनी हैं कि विपक्ष बौखला गया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, जिला महामंत्री शारदेंदु पाठक, नमामि गंगे के मनोज कृष्ण गुप्ता, अशोक भारती, अंकित मौर्य आदि रहे।