{"_id":"5c03e796bdec22418130b0a4","slug":"191543759766-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में छत से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में छत से गिरकर युवक की मौत
Updated Sun, 02 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में छत से
गिरकर युवक की मौत
बदायूं। शनिवार देर रात मुजरिया इलाके में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम और कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उनकी सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
करीब 40 वर्षीय युवक चरन सिंह पुत्र अमर सिंह कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बादल निवासी था। शनिवार रात चरन सिंह अपने साढू की बेटी की शादी में शामिल होने मुजरिया क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर गया था। परिवार वालों की माने तो चरन सिंह खाना खाकर छत पर सो गया। जबकि नीचे जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। मध्यरात्रि के समय अचानक चरन सिंह लघुशंका जाने के लिए चारपाई से उठा था कि तभी उसका पैर फिसल गया और वह छत के नीचे आ गिरा। युवक जहां गिरा था, वहां पशुओं को बांधने के लिए खूंटे गढ़े थे। युवक सीने के बल एक खूंटे पर गिरा, जिससे वह गिरते ही बेहोश हो गया। इसकी जानकारी होने पर शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने तुरंत युवक के परिवार वालों को जानकारी दी और युवक को जिला अस्पताल ले गए परंतु चरन सिंह की रास्ते में मौत हो गई। परिवार वालों की सूचना पर रविवार सुबह मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चरन सिंह की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।