{"_id":"5bbbc6f0867a55285719eee5","slug":"191539032816-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरदीय नवरात्र कल, सजने लगा मां के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरदीय नवरात्र कल, सजने लगा मां के दरबार
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो - 1, 2, 3
शरदीय नवरात्र कल से,
सजने लगे मां के दरबार
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शरदीय नवरात्र बुधवार दस अक्तूबर से शुरू होंगे। इससे पहले मंदिरों और घरों में मां भगवती के दरबार सजने लगे हैं।
शहर के सबसे प्रमुख नगला मंदिर में रंग रोगन के साथ साफ सफाई की जा रही है। मां भगवती की मूर्ति का शृंगार किया जा रहा है। मंदिर के आसपास फल, फूल और प्रसाद की दुकानें सजाई जा रही हैं। नगला मंदिर में बुधवार को तड़के तीन बजे मंगला आरती होगी। साढ़े तीन बजे दरबार श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।
नगला मंदिर के पुजारी मोनू पंडित ने बताया कि चित्रा नक्षत्र मंगलवार रात 11:81 बजे से लागू हो जाएगा। इसके साथ ही नवरात्र शुरू हो जाएंगे। मगर कलश स्थापना शुभ मुहूर्त बुधवार सुबह 8:27 मिनट पर रहेगा। उन्होंने बताया कि भगवती पूजन दूध, दही, घी, फल, फूल, मिष्ठान, धूप, कपूर, लौंग, नारियल, पान, सुपारी आदि से किया जाता है। व्रत करने वालों को दुर्गा सप्तशती और कवच का पाठ करने के साथ अखंड ज्योति जलाना चाहिए।