{"_id":"5a0597a74f1c1b72548bc1f1","slug":"191510315943-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली देव प्रतिमाओं की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली देव प्रतिमाओं की शोभायात्रा
Updated Fri, 10 Nov 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
देव प्रतिमाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। छोटी माता के मंदिर में शुक्रवार को नवदुर्गा और भैरव बाबा की प्रतिमाएं विराजमान हो गईं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले आयोजकों ने शोभायात्रा निकाली, जिसमें शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। समापन पर हुआ भंडार हुआ।
देव प्रतिमाओं की शोभायात्रा शुक्रवार पूर्वाह्न में नझियाई मोहल्ला स्थित छोटी माता के मंदिर से शुरू हुई। राजेंद्र प्रसाद बाबा की देखरेख में नगर भ्रमण पर निकाली गईं देव प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। घंटाघर चौराहे और स्टेशन रोड पर जलपान कराया गया। अपराह्न में शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंची तो धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए। ब्राह्मणों की टोली में शामिल रामदास शर्मा, सतीश चंद्र, प्रवीण आचार्य, पप्पू शर्मा और त्रिलोकीनाथ बांगड़ा ने मंत्रोच्चार कर देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई। प्रतिमाओं का दुग्धाभिषेक कराया गया। विवेक भंडारी, पुनीत शर्मा, सुनील, मुरली, सुनील सचदेवा, राजीव कुमार, रेनू, शिखा, मीना, संजीव शर्मा उर्फ चीनू, सुबोध गोयल, मुन्नालाल, विपिन कुमार आदि मौजूद थे।