{"_id":"59ab86304f1c1bf2278b4ea1","slug":"191504413232-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को योग क्रियाएं सिखाई, लाभ गिनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को योग क्रियाएं सिखाई, लाभ गिनाए
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। नगर के कोतवाली रोड स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में छात्रों को पतंजलि योग समिति की ओर से योग सिखाया गया। योग में तमाम क्रियाएं और योग संबंधी गुर सिखाए।
योग प्रशिक्षण मेें योगाचार्य गौरव राठी ने वज्रासन, मुखासन, सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपाल भांति, कमलासन, पदमासन तमाम क्रियाओं और उनसे लाभ बताए। इसमें वज्रासन का विस्तार करते हुए कहा कि इसका अर्थ होता है, कठोर और दूसरा यह कि इंद्र के एक शस्त्र का नाम वज्र था। इससे पैरों की जांघें मजबूत होती है। शरीर में रक्त संचार बढ़ता है। पाचन क्रिया के लिए यह बहुत लाभदायक है। भोजन पश्चात इसी आसन में कुछ देर बैठना चाहिए। यह टांगों की मांसपेशियों को भी मजबूती प्रदान करता है। घुटनों में दर्द होने की स्थिति में इस आसन को नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारे शरीर को सुडौल बनाए रखता है। उन्होंने योग के अन्य आसनों का विस्तार से समझाया। इस मौके अशोक माहेश्वरी, प्रदीप काबरा, चंद्रसैन माहेश्वरी, मुरारी लाल, अमित वार्ष्णेय, डॉ.संजीव तिवारी आदि मौजूद रहे।