{"_id":"5c6a99a1bdec22738e36b775","slug":"181550490017-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में पंचमुखी महोत्सव के समापन पर झूमे हनुमान भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में पंचमुखी महोत्सव के समापन पर झूमे हनुमान भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का सोमवार को धार्मिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। रामायण के अखंड पाठ के बाद भक्तों ने हवन-पूजन में हिस्सा लेकर आहुति अर्पित कीं। संकीर्तन के दौरान हनुमान भक्त झूम उठे।
पंचमुखी महोत्सव का आगाज शनिवार सुबह हुआ था। रामायण के अखंड पाठ की शुरुआत के साथ ही रोजाना की तरह भक्तों ने हनुमान जी का गुणगान करते हुए पूजा की। महोत्सव के दौरान मंदिर को भी सजाया गया। सोमवार को अखंड पाठ के समापन के साथ आयोजकों ने हवन-पूजन कराया। मंदिर के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, अमित माहेश्वरी अजंता आदि ने हवन में आहुति अर्पित करते हुए लोक कल्याण की कामना की। युवकों ने संकीर्तन किया। उन्होंने भजन भी सुनाए। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा कर प्रसाद अर्पित किया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सबसे पहले संतों और कन्याओं को भोज कराया गया। मंदिर प्रबंधक ने उन्हें दक्षिणा भी भेंट की। इस दौरान हनुमान के जयकारे भी गूंजते रहे।