{"_id":"5c2a38aabdec2256c333e787","slug":"181546270890-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर बैठे करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान
बदायूं। जिला मुख्यालय से दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले पीड़ितों को अब अपनी शिकायत लेकर डीएम के पास आने की जरूरत नहीं होगी। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने लोगों की समस्या का तुरंत निदान करने के लिए नई योजना बनाई है। इसके तहत कलेक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जिसमें मोबाइल नंबर के साथ व्हाट्स एप नंबर रहेगा, जो सार्वजनिक किया जाएगा। इन नंबरों पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत भेज सकेगा। कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी या पुलिस को मौके पर भेजकर इसका निस्तारण कराएंगे। इसकी मॉनीटरिंग खुद डीएम करेंगे और प्रतिदिन आने वाली शिकायतों की जांच रिपोर्ट देखेंगे।
जिला मुख्यालय से दूर इलाकों में रहने वाले लोग हर रोज अपनी शिकायतें लेकर डीएम के पास पहुंचते हैं। इससे उनका समय और आने-जाने में किराया भी खर्च होता है। कई बार ऐसा भी होता है कि डीएम किसी किसी वजह से दफ्तर में नहीं होते हैं, तब व्यक्ति को निराश लौटना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए डीएम ने कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसमें बदल-बदलकर अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी, जो सुबह दस से शाम पांच बजे तक शिकायतों का निस्तरण कराएंगे। व्यक्ति घर बैठे ही कंट्रोल रूम पर तैनात अधिकारी के मोबाइल और टेलीफोन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। व्हाट्स एप पर भी शिकायत भेजी जा सकेगी। कंट्रोल रूम एक-दो दिन में खुल जाएगा।
---------------
जनता की सुविधा को यह किया गया है। जल्द ही कंट्रोल रूम का नंबर जारी कर दिया जाएगा। जो भी शिकायत आएगी उसे तत्काल दूर कराया जाएगा, चाहे वह किसी भी विभाग से संबंधित हो। कंट्रोल रूम के खुल जाने से लोगों को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
दिनेश कुमार सिंह, डीएम